Tuesday, November 21, 2023

संदिग्ध परिस्थितियों में सब्जी व्यवसायी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।

संदिग्ध परिस्थितियों में सब्जी व्यवसायी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।

सूद खोरो से ब्याज पर ले रखा था लगभग ढाई लाख रुपये का कर्ज।

सोमवार को घर से निकला था परिजन कर रहे थे तलाश।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा टेकनपुर के पूर्व छपिया निवासी राजकुमार यादव पुत्र सूर्यभान यादव उम्र लगभग 42 साल सोमवार को लगभग 3:00 बजे घर से ड्राइविंग लाइसेंस आदि कागजात लेकर निकला पर देर शाम तक घर वापस नहीं आया तो परिजन इधर-उधर तलाश करने लगे। मंगलवार को लगभग 2:00 बजे गमछा के सहारे आम के पेड़ में उसका शव शारदा सहायक खंड 32 नहर के पास मीरा का पूरा गांव के सामने पेड़ पर लटका मिला। किसी ने रौनापार पुलिस को सूचना दी जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जबकि भाई अरविंद कुमार यादव जो ट्रक ड्राइवर है ने बताया कि यह पहले ट्रक ड्राइवरी मुंबई में करता था पर एक साल से गांव पर आकर रह रहा था और लगभग 6 माह से काँखभार बाजार में सब्जी बेचकर परिवार का जीवको पार्जन करता था।पर इधर बीच में उसने सूदखोरों प्राइवेट बैंकों से कर्ज ले रखा था जो लगभग ढाई लाख रुपए थे। जिसको लोग प्रतिदिन मांगने आया करते थे पर धन अभाव के कारण यह पैसे नहीं दे पा रहे थे। ब्याज बहुत ज्यादा हो गया था। जिस वजह से यह काफी परेशान थे और घर से निकल गए। इन्हीं लोगों ने इसकी हत्या कर दी है।पर मुझे नाम किसी का नहीं पता है। लगभग आधा दर्जन से ऊपर लोगों से कर्ज ले रखा था। भाई ने यह भी आरोप लगाया है कि सूदखोरों द्वारा ही इसकी हत्या की गई है। सुदखोरी के चलते अधिक ब्याज ना दे पाने के कारण सब्जी व्यवसायी काफी परेशान था और सूदखोर आए दिन घर पर आकर तगादा करते थे। मंगलवार को सुबह भी दो-तीन लोग आए थे में दवा को जा रहा था पर उन्होंने कहा कि मेरे पैसे दो जिस पर में ₹9000 निकाल कर अपने जेब से दे दिया था। कह कर गए थे कि यदि कल हमको पैसा नहीं मिला तो हम परिवार के लोगों को उठा ले जाएंगे और जैसे तैसे अपना पैसा वसूल लेंगे। मृतक दो भाई थे। जिसमें छोटा भाई अरविंद कुमार यादव ट्रक चालक पत्नी शर्मिला देवी एवं माता उर्मिला देवी पुत्र अनिल अनूप अंशिका बुचकी और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। रौनापार थाना प्रभारी संजय कुमार पाल ने बताया कि यह सूदखोरों से परेशान था कई लोगों से कर्ज ले रखा था और सब्जी बेचकर जीवको पार्जन करता था और फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। जिसकी जांच की जा रही है अभी तहरीर नहीं दी गई है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

No comments:

Post a Comment