Sunday, August 3, 2025

भाजपा नेताओं से अभद्रता करना पड़ा महंगा हटाए गए सगड़ी तहसीलदार।

भाजपा नेताओं से अभद्रता करना पड़ा महंगा हटाए गए सगड़ी तहसीलदार।

तहसीलदार सगड़ी पर कार्रवाई न होने पर पहली अगस्त से भाजपाइयों ने धरने पर बैठने का किया था ऐलान।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी भारतीय जनता पार्टी के सगड़ी तहसील के कार्यकर्ताओं ने जीयनपुर मंडल के अध्यक्ष सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं से तहसीलदार सगड़ी शैलेश कुमार द्वारा अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल हटाए जाने की मांग की थी। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार द्वितीय ने इसे संज्ञान में लेते हुए तहसीलदार सगड़ी को बुढ़नपुर तहसील के लिए स्थानांतरित कर दिया, 7 जुलाई को नगर मंडल अध्यक्ष जीयनपुर प्रेमभुषण सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता दिवाकर सिंह सहित कई अन्य कार्यकर्ता तहसीलदार से औपचारिक परिचय प्राप्त करने के लिए गए हुए थे। तहसीलदार के व्यस्त होने के चलते लोग बाहर इंतजार करने लगे। अपने कर्मचारियों द्वारा जानकारी पाए जाने के बाद भी तहसीलदार कार्यकर्ताओं से मिलने को कौन कहे अभद्र व्यवहार करते हुए जनपद मुख्यालय चले गए। तहसीलदार के दुर्व्यवहार से आक्रोशित भाजपाइयों ने दिवाकर सिंह के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह से मिलकर अपनी नाराजगी जाहिर की और हर हाल में इन्हें सगड़ी से हटाए जाने की मांग की। एसडीएम से शिकायत करते हुए दिवाकर सिंह और रामपाल सिंह ने कहा कि संगठन और सरकार को नकारने वाले तहसीलदार को हम लोग कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। यदि 1 अगस्त से पहले तहसीलदार को नहीं हटाया गया तो हम लोग तहसील मुख्यालय पर क्रमिक धरना देंगे। इस संबंध में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने जिलाधिकारी से भी वार्ता की। जिसको संज्ञान में लेकर डीएम ने 1 अगस्त को तहसीलदार सगड़ी शैलेश कुमार को बुढ़नपुर स्थानांतरित कर दिया। तहसीलदार के हटाए जाने पर जीयनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमभूषण सिंह व अजमतगढ़ मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव,जयप्रकाश सिंह,धर्मेंद्र सिंह,अभिषेक सिंह सोनू,संतोष जायसवाल,अजय श्रीवास्तव नीलू,चंद्रशेखर सिंह पप्पू ने इस कार्रवाई को न्याय संगत बताया।

No comments:

Post a Comment