जीयनपुर पुलिस ने एडीएम मशीन में स्टील प्लेट लगाकर धोखाधड़ी से रुपया निकालने वाले गैंग के तीन सदस्यों को किया गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने एडीएम मशीन में स्टील पलेट लगाकर धोखाधड़ी से रुपया निकालने वाले गैंग के तीन सदस्यों को किया गिरफ्तार।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत जीयनपुर पुलिस ने एटीएम मशीन में स्टील प्लेट लगाकर धोखाधड़ी से रुपया निकालने वाले तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया। बीते 9 अगस्त को जब ग्राम फत्तेपुर निवासी सचिन सिंह लाटघाट बाजार स्थित एसबीआई एडीएम से आठ हजार रुपये निकालने पहुंचे। कार्ड और पिन डालने के बाद मशीन से पैसे तो निकले लेकिन निकासी वाले हिस्से में स्टील प्लेट लगी होने से बाहर नहीं आ पाए। काफी प्रयास और ग्राहक सेवा से बात करने के बाद उन्हें शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई। वे लौट गए लेकिन बाद में पता चला कि किसी ने प्लेट निकालकर उनके पैसे ले लिए हैं।इस शिकायत पर जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी लाटघाट एडीएम के पास मौजूद हैं। 11अगस्त को चौकी इंचार्ज लाटघाट जाफर खान की टीम ने मोहम्मदपुर गांव के तीन युवकों सद्दाम,एजाज और सलीम को आठ हजार रुपये नकद,स्टील उपकरण,एक कैची और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे मिलकर एटीएम मशीन के कैश आउटलेट में टिन की प्लेट और सिल्वर टेप लगाते थे। जब कोई ग्राहक पैसा निकालता, मशीन गिनती की आवाज तो करती पर पैसा बाहर नहीं आता। ग्राहक के जाने के बाद आरोपी चुपके से पैसे और प्लेट निकाल लेते। बरामदगी के दौरान सद्दाम से तीन हजार पांच सौ रुपये व एजाज से एक हजार रुपये और धोखाधड़ी में इस्तेमाल पेपर, जबकि सलीम से तीन हजार पांच सौ रुपये व कैची मिली। एजाज ने बताया कि 09 अगस्त को तीनों ने मिलकर आठ हजार रुपये चोरी किए थे। जिसे आपस में बांटा था। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर धाराओं में वृद्धि करते हुए आरोपियों का चालान न्यायालय को भेज दिया। पुलिस का कहना है कि इस गैंग के खिलाफ पहले भी शिकायतें मिली हैं और इनके आपराधिक नेटवर्क की जांच की जा रही है।
No comments:
Post a Comment