Tuesday, June 16, 2020

500 रुपये को लेकर मारपीट में दूसरे दिन भी पुलिस ने नाबालिक युवक को भेजा जेल।

500 रुपये को लेकर मारपीट में दूसरे दिन भी पुलिस ने नाबालिक युवक को भेजा जेल।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ आज दिनांक 16.06.2020 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के आदेश व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी सगड़ी व प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर के दिशा निर्देशन के क्रम मे थाना स्थानीय पर वाँछित ,वारण्टी की गिरफ्तारी हेतु अलग अलग टीम बनाकर अभियान चलाया गया। चलाये अभियान के क्रम मे थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 172/2020 धारा 147/323/504/308 IPC से सम्बन्धित अपचारी/नाबालिग अभियुक्त आशीष मद्धेशिया पुत्र अखिलेश मद्धेशिया निवासी आदर्श नगर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को मुबारकपुर तिराहे पर मिठाई के दूकान के पास से समय 07.15  बजे गिरफ्तार किया गया ।
 *पंजीकृत अभियोग का विवरण* 
मु0अ0सं0 172/2020 धारा 147/323/504/308 IPC 
 *नाम पता गिरफ्तार अपचारी / नाबालिग अभियुक्त* 
आशीष मद्धेशिया पुत्र अखिलेश मद्धेशिया निवासी आदर्श नगर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
 *गिरफ्तार करने वाली टीम-* 
1. SHO श्री गजानन्द चौबे प्रभारी निरीक्षक थाना जीयनपुर  जनपद आजमगढ़
2. उ0नि0 उमेश कुमार थाना जीयनपुर  जनपद आजमगढ़
3. का0 रमेश यादव थाना जीयनपुर  जनपद आजमगढ़
4. का0 शुभम यादव थाना जीयनपुर  जनपद आजमगढ़

No comments:

Post a Comment