Thursday, June 4, 2020

सड़क दुर्घटना में घायल सिपाही की इलाज के दौरान मौत।

सड़क दुर्घटना में घायल सिपाही की इलाज के दौरान मौत।


प्रियांशु हॉस्पिटल के पास सामने दो ट्रक के बीच में आ जाने से हुआ था घायल।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के जीयनपुर आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर प्रियांशु हॉस्पिटल के सामने दो ट्रकों के बीच में आ जाने से बुलट सवार सिपाही की इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार शैलेंद्र विश्वकर्मा पुत्र रामेश्वर प्रसाद विश्वकर्मा निवासी कसली थाना मईल जिला देवरिया का निवासी 2015 बैच का सिपाही है जो जौनपुर जनपद के शाहगंज में तैनात था 3 दिन की छुट्टी लेकर बुलेट से अपने घर जा रहा था कि रास्ते में जीयनपुर के पास सुबह 8:00 बजे के करीब जीयनपुर प्रियांशु हॉस्पिटल के सामने मुख्य मार्ग पर दो ट्रकों के बीच में आ गया। जिसमें सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर जीयनपुर कोतवाल गजानंद चौबे ने मौके पर पहुंचकर सिपाही को आजमगढ़ शहर के वेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां 11:30 बजे के लगभग इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक शैलेंद्र विश्वकर्मा अपने तीन भाइयों व एक बहन के बीच में था। बड़ा भाई राजकुमार विश्वकर्मा उम्र 35 साल,मृतक शैलेंद्र विश्वकर्मा उम्र 28 साल, वह छोटा भाई सत्येंद्र विश्वकर्मा उम्र 25 साल है। शैलेंद्र विश्वकर्मा का विवाह 7 मार्च 2020 को हुआ था। अभी कोई पुत्र नहीं था। उसकी माता लालती देवी उम्र 50 साल और पत्नी अंजली उम्र 23 साल का घर पर रो रो कर बुरा हाल है।

No comments:

Post a Comment