बनकटा बाजार में युवक ने राड के सहारे फांसी लगाकर दी जान।
कमरे से बदबू आने पर ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना।
मौके पर पहुंची पुलिस ने अंदर से दरवाजा खोल कर शव को निकाला बाहर।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के बनकटा बाजार में स्थित मकान में अमित वर्मा उम्र 35 साल ने फांसी लगाकर जान दे दी। कमरे से बदबू आने पर आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया तो वही मौके पर पहुंची पुलिस ने अंदर से बंद दरवाजे को खोल कर अंदर गए तो देखा कि युवक गमछे के सहारे छत से लगी राड से लटका हुआ है।
जानकारी के अनुसार मृतक अमित वर्मा दो भाई थे। छोटा भाई अजीत मुंबई रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अमित अक्सर शराब पीता था। जिससे परिवार में हमेशा उससे झगड़ा होता रहता था। परिवार के लोग तंग थे। मृतक की मां चार महीने से अपने मायके में है तो वही पत्नी सुरेखा अपने 2 पुत्र अंश 10 साल व आरो 03 साल के साथ अपने मायके चली गई थी। मौके पर पहुंची मृतक की मां का रो रो कर बुरा हाल है। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि दो-तीन दिन पहले मृतक को घर के बाहर देखा गया था। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेजा ।
No comments:
Post a Comment