Thursday, June 11, 2020

एसपी आजमगढ़ के निर्देश पर 386 लोगों पर गैंगस्टर व 42 हजार से ज्यादा मोटर व्हीकल में कराया चालान।

एसपी आजमगढ़ के निर्देश पर 386 लोगों पर गैंगस्टर व 42 हजार से ज्यादा मोटर व्हीकल में कराया चालान।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह की अपराधियों के ऊपर बादशाहत कायम है, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद की पुलिस ने लॉक डाउन के दौरान अपराधियों पर जहां 386 गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की वही पुलिस ने 310 पर गुंडा एक्ट लगाने का कार्य किया वही 310 के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी के पास फाइल पहुंच चुकी है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दो अपराधियों जो गौ तस्कर हैं उनके ऊपर एनएसए पुलिस ने लगाया, यही नहीं अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक ने 200 से ज्यादा हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की फाइल खोल कर साबित कर दिया है कि आजमगढ़ में अपराधियों की अब खैर नहीं है। पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि लॉक डाउन के दौरान 42 हजार से ज्यादा मोटर व्हीकल में जहां चालान किया गया है वहीं कोबिड-19 के तहत 5000 मुकदमे कायम किए गए जिसमें 10 हजार से ज्यादा अभियुक्त बनाए गए हैं । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान लगभग 9 लाख से ज्यादा रूपए शमन शुल्क के रूप में वसूले गए । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस को निर्देश दे दिया गया है कि हर हाल में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का कार्य करें । एसपी ने कहा कि सरकार की गाइड लाइन का उल्लंघन जो भी व्यक्त करेगा चाहे वह दुकानदार हो या पब्लिक के लोग उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सड़क पर बिना मास्क लगाए जो भी घूमता हुआ मिल जाएगा उस पर मुकदमे के साथ-साथ समन शुल्क भी उसूल ने का कार्य पुलिस करेगी । यही नहीं दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि दुकानदार मास्क अवश्य लगाएं साथ में सेनीटाइजर का प्रयोग अपने खुद करें व ग्राहकों को भी सेनीटाइजर प्रयोग करने का कार्य करें ।

No comments:

Post a Comment