बगही डाँड़ पुल पर पलटा टेम्पू आधा दर्जन घायल लगा जाम।
6 अगस्त को सम्भागीय टीम ने निरीक्षण कर दिया था जल्द मरम्मत का भरोसा।
एक माह बीतने के बाद भी नही सुधरी सड़क की हालत।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी आजमगढ़ दोहरीघाट मार्ग के बगही डाँड़ पुल पर बुधवार को लगभग 3:00 बजे आजमगढ़ से आ रही सवारी से भारी ऑटो पलट जाने से आधा दर्जन से ऊपर लोग घायल हो गए।घायलों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर एंबुलेंस के द्वारा भेज दिया। जबकि कुछ लोग मामूली रूप से घायल हुए थे। जिनका स्थानीय स्तर पर इलाज कर छोड़ दिया गया। पुल की जर्जर हालत और सड़क पर बने गड्ढो की जांच करने के लिए 6 अगस्त 2024 को एक आजमगढ़ की संभागीय टीम द्वारा जिसमें लोकनिर्माण विभाग एव परिवहन के अधिकारियों के साथ अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर पुल को चौड़ा करने और सड़क की मरम्मत करने का जल्द भरोसा दिया था। पर एक माह बीतने के बाद भी ना तो गड्ढे भरे गए और ना ही पुल की मरम्मत ही की गई। जिस वजह से आए दिन पुल पर दुर्घटनाएं हो रही हैं और विभाग कान में तेल डालकर सोया हुआ है। जहां दुर्घटनाओं से लोगों की जान चली जा रही है। वहीं विभाग मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद भी सड़कों की मरम्मत नहीं कर रहा है। जहां बगही डाँड़ पुल पर काफी गड्ढे बने होने के कारण आए दिन गाड़ियां पलट रही है और दुर्घटनाएं हो रही हैं पर विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है कि जल्द ही मरम्मत किया जायेगा।जहां मंगलवार को सवारी से भरी ऑटो पलट जाने से घंटो जाम लग गया और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जहां ऑटो में महिलाएं और पुरुष सवार थे कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी को जिला अस्पताल और अन्य जगहों पर इलाज के लिए भेज दिया गया है। पुल पर बने बड़े-बड़े गड्ढों से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है यदि सड़क और पुल की मरम्मत नहीं कराई गई तो लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है।
No comments:
Post a Comment