चार गांवों में थमी तो सहबदिया गांव में कटान जारी।
खतरा निशान से 58 सेमी नीचे पहुंचा जलस्तर,24 घंटे में दर्ज की गई मात्र दो सेमी की कमी।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के उत्तर दिशा में बहने वाली घाघरा नदी में लगातार घटाव दर्ज़ किया गया। 24 घंटे के अंदर जलस्तर में मात्र दो सेमी की कमी दर्ज की गई,जो खतरा निशान 71.68 मीटर से 58 सेमी नीचे रहा। जलस्तर घटने के साथ चार गांवों में कटान थमने से जहां राहत महसूस की जा रही है। वहीं सहबदिया में कटान होने से कई पेड़ भी घाघरा की मुख्य धारा में विलीन हो गया।अब तक 60 किसानो की 65 एकड़ कृषि भूमि नदी की धारा में समाहित होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि,अभी प्रशासन स्तर पर नुकसान का निर्धारण नहीं किया जा सका है। इस गांव में कई अन्य गांवों के लोगों की भी कृषि भूमि है। दूसरी ओर गांवों के रास्ते से पानी तो हट गया है। लेकिन आसपास के खेतों में जलजमाव के कारण परेशानी बनी हुई है। इस बीच तीन बैराजों से 65वें दिन भी छोड़े गए 1,88, 211 क्यूसेक पानी से बाढ़ का संकट पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है। पानी कम होने के बाद भी आसपास खेतों में पानी होने के कारण पशुओं के लिए हरे चारे का संकट बरकरार है। मुख्य माप स्थल बदरहुआ नाले के पास मंगलवार को जलस्तर खतरा निशान से 56 सेमी नीचे 71.12 मीटर दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को 58 सेमी नीचे 71.10 मीटर रिकार्ड किया गया। हालांकि,जलस्तर में तीन महीने उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखते हुए प्रशासन अलर्ट है।
No comments:
Post a Comment