Wednesday, September 25, 2024

अधिवक्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन।

अधिवक्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर अधिवक्ता समिति द्वारा पुस्तकालय में बैठक कर तहसील पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया जिस पर विभिन्न मांगों के साथ अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए तहसील का भ्रमण कर तहसीलदार सगड़ी विवेकानंद दुबे को ज्ञापन सौंपा।बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित मांग पत्रक देते हुए अधिवक्ताओं ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट अविलंब लागू किए जाने की मांग किया। साथ ही साथ सामूहिक बीमा 10 लाख दवा इलाज के लिए व मरणोपरांत 20 लाख का सामूहिक बीमा की मांग किया एवं अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को अविलंब लागू किए जाने की मांग की। तहसील पर अधिवक्ता चैंबर एवं पुस्तकालय के साथ-साथ गाड़ी पार्किंग की व्यवस्था करने की मांग की गई। अधिवक्ता पटल का जल्द निर्माण किए जाने की भी मांग की गई। अधिवक्ताओं के समस्याओं को सुलझाने के लिए कई मांग रखी गई इसके पूर्व अधिवक्ताओं द्वारा पुस्तकालय भवन में पातिराम यादव की अध्यक्षता में बैठक कर निर्णय लिया कि अधिवक्ताओं के साथ हो रहे जुल्म सहित कई मांगों को काफी दिनों से सरकार द्वारा लंबित रखा गया है। जिस पर प्रदर्शन कर पूरे तहसील का भ्रमण किया गया और तहसीलदार को ज्ञापन सौंप विभिन्न मांगे रखी गई।इस दौरान आशीष मिश्रा,अविनाश राय सोनू,प्रदीप राय,अरविंद कुमार, मणिकेश्वर मिश्रा,शहाबुद्दीन, मनीष राय,अखिलेश राय,अमरेंद्र सिंह,मनसा यादव,भीम यादव, प्रेमशंकर यादव,सन्तोष कुमार, संजय कुमार,सुखदेव दूबे,पंकज दूबे,ज्ञानेंद्र शर्मा,अरुण सिंह,दुर्गेश मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment