अकीदत के साथ निकला बारावफात का जुलूस।
प्रशासन रहा सतर्क,भारी संख्या में पुलिस बल के जवान रहे मौजूद।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर में सोमवार को बारावफात (ईद मिलादुन्नबी) को जुलूस-ए- मोहम्मदी का जुलूस बड़े धूमधाम से निकाला गया। जुलूस में सैकड़ो की संख्या में लोगों ने शिरकत की। जुलूस-ए-मोहम्मदी में मजहबी झंडे के साथ लोगों ने शान से तिरंगा लहराया। वहीं जीयनपुर,समुद्रपुर,पारीपट्टी, खालिसपुर,सगड़ी सहित कई जगहों पर बारावफात कि जुलूस बड़े शान शौकत के साथ निकाला गया। जीयनपुर में लद्दाशाह बाबा के स्थान से जुलुस निकाला गया। जुलूस में सैकड़ो की संख्या में लोग पत्ती-पत्ती फूल-फूल या रसूल के नारे लगाते हुए चल रहे थे। वही जुलूस नौसहरा,लद्दाह साह की मज़ार,चुनुगपार,होते हुए शाम को जीयनपुर चौक पर पहुंचा जहां अंजुमनों ने नात शरीफ पढ़ी फिर जुलुस आगे की तरफ कूच कर गया। इसके बाद जुलुस बाज़ार ख़ास,नूरी मस्जिद मुबारकपुर रोड होते हुए पुनः कुरैश नगर मजिस्द पर जाकर समाप्त हुआ। वही जुलूस का नगर वासियों ने जगह जगह स्वागत किया। सुरक्षा को लेकर जीयनपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विवेक पांडेय,एस आई रविन्द्र यादव,एसआई अभिषेक यादव,एसआई अनिल सिंह,एस आई विजय गौड़,चौकी इंचार्ज लाटघाट जाफर खान सहित काफी संख्या में पुलिस एवं पीएसी के जवान मौजूद रहे। पुलिस के अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे। वहीं घंटों रुटडायवर्ट रहा आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग से जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।इस दौरान मुख्य रुप से नगर पंचायत अध्यक्ष पुरूषोत्तम यादव, मुन्ना यादव फूला शाकिर आज़मी,इरशाद खान,एकलाख अहमद सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजुद रहे।
No comments:
Post a Comment