स्वच्छता व संचारी रोग नियंत्रण पखवारा को लेकर अजमतगढ़ सभागार में हुई बैठक।
स्वच्छता व संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा को लेकर दिलाई गई शपथ।
14 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान ।
01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ ब्लॉक पर गुरुवार को स्वच्छता एवं संचारी रोग नियंत्रण पखवारा को लेकर खंड विकास अधिकारी जितेन्द्र मिश्रा व एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में समस्त सफाई कर्मियों,आशाओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की गई। जिसमें समस्त कर्मचारियों को स्वच्छता व संचारी रोग नियंत्रण के शपथ दिलाई गई वहीं अभियान में गांव गांव प्रत्येक घर में जाकर साफ सफाई का अभियान चलाते हुए संचारी रोग नियंत्रण के बारे में जागरूक करने की जानकारी देने को कहा गया। इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए सुभाष चंद्र शर्मा सहायक विकास अधिकारी अजमतगढ़ ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण एवं स्वच्छता अभियान के तहत चलाए जा रहे अभियान में यदि किसी कर्मचारी के द्वारा लापरवाही बरती गई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं संचारी रोग नियंत्रण के तहत बैठक करते हुए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण के तहत अभियान चलाया जाना है। जिसके तहत प्रत्येक गांव में साफ सफाई करते गांव के लोगों को जागरूक करना है जिससे कि बरसात व अन्य से जनित रोग जो फैलते हैं उनसे बीमारियां फैलने से रोकने के लिए साफ सफाई अभियान चलाया जाना काफी महत्वपूर्ण है।जहां कूलर में पानी जल जमाव नाली घास फूस गंदगी आदि को साफ सफाई कर व कूड़े एकत्रित न होने दें जिससे की बीमारियों को फैलने से रोका जा सके। इस दौरान स्वच्छता अभियान चलाया जाना है जो 14 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रत्येक गांव में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है साथ ही साथ 1अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक संचारी रोग नियंत्रण दस्तक के तहत जागरूकता अभियान चलाए जाने व उन पर नियंत्रण करने के उपाय सुझाए गए। इस दौरान खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्रा,एडीओ पंचायत सुभाष चन्द्र शर्मा,बीसीपीएम कुसुम राव,बाल विकास परियोजना अधिकारी उमेश चंद पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment