Sunday, September 1, 2024

चाकू के साथ युवक को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

चाकू के साथ युवक को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के निवासी युवक को जीयनपुर पुलिस ने चाकू के साथ किया गिरफ्तार। जीयनपुर थाने पर तैनात एस आई विजय सिंह गौड़ ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस बल के साथ अशरफपुर पुलिया से शनिवार की रात्रि 9:25 पर नेपाल पुत्र लालचंद निवासी अशरफपुर उम्र 28 वर्ष को चाकू के साथ पकड़ा। जीयनपुर कोतवाली पर धारा 4/25 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर युवक को गिरफ्तार कर लिया।

No comments:

Post a Comment