Saturday, March 12, 2022

जीजा साले की सड़क दुर्घटना में मौत।

जीजा साले की सड़क दुर्घटना में मौत।

लखनऊ से इंटरव्यू देकर बाइक से घर लौटते समय पवई के पास हुई सड़क दुर्घटना।

शव घर पहुंचते ही घर में मचा कोहराम।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ के जानकीपुरम वार्ड नं03 मोहल्ला निवासी आशीष कुमार विश्वकर्मा उम्र 20 साल पुत्र रामविनय विश्वकर्मा अपने जीजा मनीष विश्वकर्मा उम्र 22 साल पुत्र जगन्नाथ विश्वकर्मा निवासी मझवारा थाना घोसी जिला मऊ के साथ दो दिन पूर्व बाइक से लखनऊ इंटरव्यू देने गया था। शनिवार को दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। आजमगढ़ जिले के पवई के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घर पर सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक आशीष कुमार विश्वकर्मा दो भाइयों में सबसे बड़ा था। पांच बहनें हैं। जिनमें तीन की शादी  हो चुकी है। दो की शादी नहीं हुई है। बाइक पर साथ चल रहा मनीष विश्वकर्मा आशीष का जीजा था। दो वर्ष पूर्व मनीष की शादी आशीष की बहन खुशबू से हुई थी। अभी कोई लड़का नहीं है। जीजा साले की मौत से दोनों घरों में कोहराम मचा हुआ है।

No comments:

Post a Comment