सारे कायदे कानून नियम ताक पर रखकर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा ऑनलाइन परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की कक्ष निरीक्षक के लिए लगाई गई ड्यूटी।
अजमतगढ़ ब्लॉक ब्लॉक के 600 से अधिक शिक्षकों की बोर्ड परीक्षा में लगाई गई है ड्यूटी।
यूपी बोर्ड की परीक्षा में परिषदीय विद्यालय के कई विद्यालयों के प्रधानाध्यापक से लेकर सभी शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
परिषदीय विद्यालय में चल रही परीक्षा कैसे हो पाएगी संचालित।
40 से अधिक परिषदीय विद्यालयों के पूरे शिक्षकों की बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी लगाये जाने के कारण, शिक्षण कार्य से लेकर चल रही परीक्षा हो रही है प्रभावित।
वही विद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं की बोर्ड परीक्षा में 60 किलोमीटर दूर लगाई गई है ड्यूटी।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा ऑनलाइन ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के लिए सभी नियमों और कायदा कानून को ताक पर रख कर लगाई गई है। 40 से अधिक ऐसे विद्यालय हैं जहां पर प्रधानाध्यापक से लेकर सभी शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। वही कई शिक्षकों की ड्यूटी दूसरे ब्लॉक में 60 किलोमीटर की दूरी पर लगाई गई है। ऐसे में कई परिषदीय विद्यालयों में चल रही वार्षिक परीक्षा भी प्रभावित हो रही है। अजमतगढ़ ब्लाक में परिषदीय प्राथमिक 109, कम्पोजिट 23 और जूनियर 31 है।ऐसे में परिषदीय विद्यालयों की संख्या 163 है। परिषदीय विद्यालयों में कुल 690 शिक्षक कार्यरत हैं, जिसमें 600 से अधिक शिक्षकों की बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी लगा दी गई है। 40 से अधिक ऐसे विद्यालय हैं जहां पर सभी शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें कम्पोजिट विद्यालय पिपरी कंपोजिट विद्यालय चौकोखुर्द , कम्पोजिट विद्यालय धनछुला, कम्पोजिट विद्यालय कांखभार, प्राथमिक विद्यालय अंजान शहीद प्रथम एवं द्वितीय, कम्पोजिट विद्यालय तुरकौली,कम्पोजिट विद्यालय सुंदर सराय बल्लो, कम्पोजिट विद्यालय कांखभार,कम्पोजिट विद्यालय खालिसपुर, कम्पोजिट विद्यालय महुलिया, कम्पोजिट विद्यालय बालीपुर, इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय घाघरा,इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय लुचुई, कोकिलपार, प्राथमिक विद्यालय भरौली प्रथम, प्राथमिक विद्यालय अठनारु, प्राथमिक विद्यालय चायेंपुर, प्राथमिक विद्यालय आलमपुर, प्राथमिक विद्यालय इसरहा सहित 40 से अधिक विद्यालयों के सभी शिक्षकों की ड्यूटी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में कक्ष निरीक्षक के लिए लगाई गई है। परिषदीय विद्यालयों में 25 मार्च से चल रही वार्षिक परीक्षा प्रभावित हो रही है। ऐसे में 25 मार्च को कई विद्यालयों में ताले लटके रहे। वही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कैसे हो पाएगा,जबकि पारिषदीय विद्यालयों के सभी शिक्षकों की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में लगा दी गई है। इसके पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था, इससे पहले परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी से ब्लॉक स्तर पर कक्ष निरीक्षकों के लिए मांग की जाती थी, और ब्लॉक स्तर पर नजदीक विद्यालयों के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाती थी। लेकिन अबकी बार अजमतगढ़ ब्लॉक के शिक्षकों की ड्यूटी बिलरियागंज, हरैया, महाराजगंज, लालगंज, जहानागंज सहित 60 किलोमीटर दूरी तक लगा दी गई है।
खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी ने बताया माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सभी शिक्षकों की सूची मांगी गई थी, जिसको प्रेषित कर दी गई, यह ड्यूटी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा ऑनलाइन लगाई गई है। ऐसे में 40 से अधिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है।जिसके चलते 25 मार्च से परिषदीय विद्यालयों में चल रही परीक्षा भी प्रभावित होगी। महिला शिक्षिकाओं की ड्यूटी दूसरे ब्लॉक में 60 किलोमीटर की दूरी पर लगा दी गई है। जिसके चलते बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी करने में बड़ी कठिनाई हो रही है। वही जहां परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी लगाई गई है, वहां के केंद्र व्यवस्थापक शिक्षकों को धमकी दे रहे हैं कि कार्रवाई के लिए अनुपस्थित शिक्षकों को सूची भेजी जाएगी।
No comments:
Post a Comment