Saturday, March 26, 2022

चोरी के मामलें में हरियाणा पुलिस पहुंची जीयनपुर कोतवाली।

चोरी के मामलें में हरियाणा पुलिस पहुंची जीयनपुर कोतवाली।

अभियुक्त के घर गिरफ्तार करने पहुंची हरियाणा पुलिस से अभियुक्त ने किया छीना झपटी।

अभियुक्त को हिरासत में लेकर अभियुक्त की निशानदेही पर माल बरामदगी के लिए पहुंची उसके रिश्तेदारी ।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बासूपार बनकट गांव निवासी एक व्यक्ति हरियाणा में रहकर एक प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करता था। वहां से दो लैपटॉप और 1लाख रुपये लेकर फरार हो गया। हरियाणा पुलिस जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में अभियुक्त को गिरफ्तार करने पहुंची तो अभियुक्त ने हरियाणा पुलिस से छीना झपटी की जिससे उसके कंधे पर लगा एक स्टार टूट गया। 
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बासूपार बनकट गांव निवासी अंकित पुत्र राधेश्याम हरियाणा के फरीदाबाद में विनायक ऑटो कंपोनेंट्स फैक्ट्री में 4 साल से काम करता था। वर्तमान समय में वह सुपरवाइजर के पद पर काम कर रहा था। कंपनी संचालक ओंकार ने बताया कि 6 फरवरी कि रात्रि 11:00 बजे कंपनी से दो लैपटॉप और एक लाख रुपये नगदी लेकर फरार हो गया है। जिसकी चोरी की घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। वह 8 फरवरी को अपने घर पहुंच गया। जिसकी लिखित शिकायत मैंने हरियाणा प्रदेश के फरीदाबाद जिले के मुदेसर थाना में सूचना दी। पुलिस जांच में जुटी हुई थी।
वही शनिवार को हरियाणा के एसआई अजीत सिंह एवं कांस्टेबल धर्म सिंह और कंपनी मालिक के साथ जीयनपुर कोतवाली पहुंचे और जीयनपुर पुलिस के सहयोग से पता लगाते हुए अभियुक्त के घर पहुंचे तो पता चला कि वह कहीं रिश्तेदारी में है। पुलिस वहां पर पहुंची तो अभियुक्त अंकित को गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो अभियुक्त एसआई अजीत सिंह से भीड़ गया। जिससे उनके कंधे पर लगी फीती टूट गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर जीयनपुर कोतवाली लाई। पूछताछ करने पर वह अपना जुर्म कबूल किया। अभियुक्त की निशानदेही पर उसके रिश्तेदारी में चोरी का सामान बरामद करने पहुंची। देर शाम तक पुलिस सामान बरामद करने में लगी हुई थी। वहीं समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई चल रही थी।

No comments:

Post a Comment