शराब पीने वालों की बल्ले-बल्ले।
होलिका दहन और होली के दिन भी दुकानें खुलेगी।
होली के दिन शाम 5:00 बजे शराब की दुकानें खुल जायेगी।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
जिसके चलते शराब पीने वालों की बल्ले-बल्ले रहेगी। ऐसी परिस्थितियों में पुलिस को एक बहुत बड़ी चुनौती का भी सामना करना पड़ेगा। शराब पीने के बाद कुछ शराबी होली के दिन हुड़दंग मचाने से बाज नहीं आते हैं। जिसके चलते अक्सर घटनाएं हो जाती हैं। जानकारी के अनुसार होलिका दहन के दिन शराब की दुकाने खुली रहेंगी। वही होली के दिन भी शाम 5:00 बजे शराब की दुकानें खुल जाएंगे। ऐसे में शराब की दुकान खोलने से शराबियों की बल्ले-बल्ले रहेगी। यह पहली बार हो रहा है कि होली के दिन शराब की दुकानें खुल रही हैं। इससे पहले होलिका दहन के दिन शाम 5:00 बजे से होली के पूरे दिन शराब की दुकानें बंद रहती थी। ऐसे में शराब की दुकानें खुलने से शराब पीकर हुड़दंग मचाने की घटनाएं अधिक बढ़ सकती हैं। जिसके चलते पुलिस को शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। सुशील कुमार एक्साइज आबकारी इंस्पेक्टर ने बताया होलिका दहन के दिन दुकानें खुली रहेगी। वहीं होली के दिन भी शाम 5:00 बजे से शराब की दुकानें खुल जाएंगी।
No comments:
Post a Comment