Wednesday, March 30, 2022

पुरुषोत्तमपुर कैथौली में मानदेय भुगतान के लिए प्रदर्शन करती महिलाएं।

पुरुषोत्तमपुर कैथौली में मानदेय भुगतान के लिए प्रदर्शन करती महिलाएं।

मानदेय भुगतान के लिए सुविधा शुल्क मांगने का सचिव और प्रधान पर लगाया आरोप। 

उपजिलाधिकारी ने बीडीओ को सौंपी जांच।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ ब्लॉक के पुरुषोत्तमपुर कैथौली गांव के शौचालय की सफाई की जिम्मेदारी रविदास आजीविका स्वयं सहायता समूह को सौंपी गई है। समूह की अध्यक्ष मीना देवी ने मानदेय भुगतान के लिए सचिव और प्रधान द्वारा सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी सगड़ी को शिकायती पत्र दिया गया। एस डी एम सगड़ी गौरव कुमार ने खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़ को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। बुधवार को मानदेय भुगतान को लेकर समुदाय शौचालय पुरुषोत्तमपुर कैथौली के सामने महिलाओं ने प्रदर्शन कर मानदेय भुगतान की मांग उठाई।
रविदास आजीविका स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष मीना देवी,कोषाध्यक्ष सोनमती और सचिव मुन्नी देवी ने एसडीएम को शिकायती पत्र देते हुए कहा कि ग्राम सभा पुरुषोत्तमपुर कैथौली के शौचालय के देखरेख और उसकी सफाई की जिम्मेदारी 7 जनवरी 2021 से समूह द्वारा की जा रही है। 6 माह का वेतन बाकी है। 23 जून 2021 को 3 माह का वेतन देने का आदेश हुआ। बार-बार निवेदन के बाद भी सचिव और प्रधान द्वारा मानदेय का भुगतान नहीं किया गया।उसके लिए सुविधा शुल्क की मांग की गई। खंड विकास अधिकारी से भी शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उपजिलाधिकारी सगड़ी ने शिकायती पत्र पर खंड विकास अधिकारी को जांच सौंपते हुए प्रकरण की पूरी जांच करने और दोषी होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।  बुधवार को मानदेय  भुगतान ना होने पर सामुदायिक शौचालय के सामने महिलाओं ने प्रदर्शन कर मानदेय भुगतान की मांग उठाई। इस मौके पर मीना, सोनमती, मुन्नी, आशा ,सोन रावती ,पुष्पा बिंदु आदि महिलाएं मौजूद थी।

No comments:

Post a Comment