तालाब में डूबने से 14 वर्षीय बालक की मौत।
बालक की मौत की सुचना मिलते ही घर में मचा कोहराम।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
रिपोर्ट:: गणेश चतुर्वेदी अजमतगढ़।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ के वार्ड नंबर 7 इंदिरा नगर निवासी 14 वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई।
मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। नगर पंचायत अजमतगढ़ के वार्ड नंबर 7 इंदिरा नगर निवासी निखिल गोंड उम्र 14 साल पुत्र सचिंदर गोंड़ सोमवार को 2:30 बजे दिन में मछली शहर नगर वार्ड में शौच करने गया था। शौच के बाद तालाब में पानी छूने गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह तालाब में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने तालाब से शव को बाहर निकाला। इसके बाद निखिल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाइयों में छोटा था। वही दो बहने है। सबसे बड़ी बहन शालू 18 साल, नितीश 16 साल, इसके बाद मृतक निखिल था। छोटी बहन सलोनी 12 साल की है। मां सरिता देवी और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
No comments:
Post a Comment