Saturday, November 1, 2025

सगड़ी तहसील समाधान दिवस पर अपर जिलाधिकारी ने सुनी फरियादियों की फरियाद।

सगड़ी तहसील समाधान दिवस पर अपर जिलाधिकारी ने सुनी फरियादियों की फरियाद। 

संपूर्ण समाधान दिवस पर पड़े 59 प्रार्थना पत्र मौके पर दो का निस्तारण।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील में शनिवार को अपर जिलाधिकारी गंभीर सिंह, उपजिलाधिकारी श्याम प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 59 शिकायती प्रार्थना पत्र आए जिसमें दो का मौके पर निस्तारण किया गया।अपर जिलाधिकारी गंभीर सिंह व उपजिलाधिकारी श्याम प्रताप सिंह ने सगड़ी तहसील संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की फरियाद सुनी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी गंभीर सिंह ने कहा जो भी शिकायती प्रार्थना पत्र आते हैं। उसका गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किया जाए। शिकायतों का समय से मौके पर जाकर निस्तारण किया जाए ताकि लोगों को जिले का चक्कर न लगाना पड़े। सबसे ज्यादा शिकायतें जमीन संबंधी आ रही हैं। आगे उन्होंने कहा की दोनों पक्षों को सुनने के बाद आपसी सहमति से मामले का निस्तारण किया जाए ताकि लोगों को न्यायालय का चक्कर न लगाना पड़े।एसडीएम सगड़ी को निर्देश दिया की हर कार्यालय का निरीक्षण करें ताकि लोग समय से अपने कार्यालय पर उपस्थित रहे। वहीं तहसील और ब्लॉक,अस्पताल सहित अन्य विभागों का बराबर निरीक्षण करें। ताकि समय से लोग कार्यालय पर बैठे।अपने कार्यों का सही ढंग से निर्वहन करें।इस दौरान एसडीएम सगड़ी श्याम प्रताप सिंह,सीओ सगड़ी अनिल कुमार बर्मा, तहसीलदार सगड़ी शिव प्रकाश सरोज,नायब तहसीलदार संजय राय,नायब तहसीलदार विवेकानंद, खंड विकास अधिकारी जितेंद्र मिश्रा,एडिओ पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा,आपूर्ति निरीक्षक पंकज यादव,समौधि राम,नफीस अहमद,अनिल सिंह आदि लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment