Saturday, November 1, 2025

अवरुद्ध रास्ता निर्माण की मांग को लेकर महिलाओं ने तहसील में किया हंगामा।

अवरुद्ध रास्ता निर्माण की मांग को लेकर महिलाओं ने तहसील में किया हंगामा।

तहसील सभागार गेट पर धरना देकर उठाई कार्यवाही की मांग।

एसडीएम ने तहसीलदार और थाना प्रभारी को मौके पर जाकर निस्तारण करने का दिया निर्देश। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के ककरही जयकरन गांव की दर्जनों महिलाओं ने शनिवार को तहसील मुख्यालय पर जमकर हंगामा किया। तहसील सभागार गेट पर दो घंटे तक धरना देकर तुरंत कार्रवाई की मांग उठाया। उपजिलाधिकारी ने तहसीलदार और थानाध्यक्ष बिलरियागंज को मौके का निरीक्षण कर मामले का निस्तारण करने का निर्देश दिया। उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह को शिकायती पत्र देते हुए गांव की दर्जनों महिलाओं ने कहा कि हमारी आवासीय बस्ती से मुख्य सड़क तक जाने के लिए एकमात्र वही रास्ता है। जिस पर काफी वर्ष पहले खड़ंजा लगा हुआ था। कुछ दिन पूर्व नगर पालिका बिलरियागंज द्वारा खड़ंजा के स्थान पर इंटरलॉकिंग लगाने के लिए ठेकेदार द्वारा खुदाई किया गया। गांव के ही कुछ दबंग किस्म के लोगों ने यह कहते हुए रास्ते का निर्माण रोक दिया कि संबंधित जमीन मेरी भूमिधरी है। मौके पर रास्ते की खुदाई कर कुछ ईट बिछाई गई परंतु निर्माण का कार्य अवरुद्ध पड़ा है।जिसके कारण आवागमन पूर्ण रूप से बाधित है। रास्ते में पानी भरा हुआ है। एसडीएम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तहसीलदार शिव प्रकाश सरोज और थानाध्यक्ष बिलरियागंज को निर्देशित किया कि मौके पर जाकर तत्काल मामले को निस्तारित किया जाए।धरना देने वालों में कविता,आशा,गुड्डी,सोनू कनौजिया, सीमा,मीरा,साधना, चिंता,बालिका देवी,बिंदु देवी,लीला देवी,मल्लूर देवी,इंद्रकला, मीरा,राधिका,दिनेश,सरजू,फूल बदन,विजय,मिथिलेश,अमन, सचिन सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment