यातायात माह के अंतर्गत किन्नर समुदाय द्वारा यातायात नियमों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
आजमगढ़ यातायात माह के अंतर्गत किन्नर समुदाय द्वारा यातायात नियमों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।मंगलवार को डॉ,अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के कुशल निर्देशन, विवेक त्रिपाठी,अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) एवं शुभम तोदी, क्षेत्राधिकारी (यातायात) के पर्यवेक्षण में यातायात माह के दौरान आजमगढ़ के बागेश्वर चौराहा पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर किन्नर समुदाय के सदस्यों द्वारा वाहन चालकों, आमजनमानस तथा पैदल यात्रियों को पम्पलेट वितरित कर यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति नागरिकों में जिम्मेदारी एवं जागरूकता की भावना विकसित करना रहा।यातायात पुलिस आजमगढ़ द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित घर लौटें।
No comments:
Post a Comment