दो बाईकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के अजमतगढ़ घोसी राजमार्ग पर मेघई गांव के पास दो बाइक सवारों की शुक्रवार की रात में लगभग आठ बजे आमने-सामने टक्कर हो गई। इस जबरदस्त टक्कर में एक युवक की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। शनिवार को मृतक के स्वजनों ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।जीयनपुर कोतवाली के ब्रह्मौली ध्यान हरैया निवासी विपिन कुमार ने शनिवार को जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि मेरा भाई रामदरस उम्र 25 वर्ष अपनी स्पलेंडर बाइक से घर आ रहा था। अजमतगढ़ बाजार से आगे मेंघई गेट के पास एक पल्सर चालक तेज रफ्तार से लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए उसे टक्कर मार दिया। जिससे मेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।बाइक गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। रात में ही हम लोग इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल आजमगढ़ ले जा रहे थे रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
No comments:
Post a Comment