लेखपाल संघ ने एसडीएम को आठ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
कार्यवाही न होने पर आंदोलन की चेतावनी।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी लेखपाल संघ सगड़ी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह को शनिवार को सौंपते हुए उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा सगड़ी के पदाधिकारियो ने तत्काल जायज मांगों को पूरी किए जाने का मामला उठाया। चेतावनी दिया कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो संघ आंदोलन करने पर विवश होगा।मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र में संघ के लोगों ने कहा है कि विगत नौ वर्ष से लेखपाल पद की शैक्षणिक योग्यता एवं पद नाम परिवर्तन,प्रारंभिक वेतनमान उच्चीकरण,एसीपी विसंगति, मृतक आश्रित लेखपालों की पुरानी पेंशन विसंगति,राजस्व निरीक्षक एवं नायब तहसीलदार के अतिरिक्त पद सृजन,स्टेशनरी भत्ता 100 रूपये से बढ़ाकर 1000 करने,नियत यात्रा भत्ता के स्थान पर वाहन भत्ता अनुमन्न करने,विशेष वेतनमान भत्ता सौ रुपए से बढ़कर 2500 प्रति माह करने आदि मांग को लेकर कई बार पत्राचार किया गया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो पाई। इसके साथ ही 3000 लेखपाल अपने परिवार से 500 से 1000 किलोमीटर दूर भय एवं तनाव के मध्य नौकरी कर रहे हैं। अंतर मंडलीय स्थानांतरण हेतु शासनादेश 30 अगस्त 2018 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन परिषद द्वारा मंगा लिया गया किंतु स्थानांतरण सूची आज तक जारी नहीं की गई जबकि अन्य विभागों के हजारों कर्मचारियों के स्थानांतरण हो चुके हैं। शासन द्वारा 2 जुलाई 2025 एवं 3 सितंबर 2025 में दिए गए निर्देश के बावजूद राजस्व निरीक्षक पदों पर पदोन्नति हेतु चयन अभी तक नहीं हो सका है।लेखपाल संघ के अध्यक्ष उपेंद्र यादव,वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशुतोष झा,कनिष्ठ उपाध्यक्ष रामसागर सोनी, तहसील मंत्री स्नेहिल राय आदि लोगों ने कहा कि यदि मांगों पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो हम लोग आंदोलन पर विवश होंगे।
No comments:
Post a Comment