Tuesday, November 11, 2025

नाच में अश्लील हरकत करने से रोका तो दुकान में लगा दी आग,हजारों का नुकसान।

नाच में अश्लील हरकत करने से रोका तो दुकान में लगा दी आग,हजारों का नुकसान।

आठ लोगों के खिलाफ पीड़ित ने दिया तहरीर,जांच में जुटी पुलिस।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के टेकनगाढा निवासी संदीप कुमार द्वारा तिलक कार्यक्रम में चल रही नाच के दौरान अश्लील हरकत करने से रोकने पर नशे में धुत लोगों ने उसकी चाऊमीन और बिरयानी की दुकान में आग लगा दी। जिससे दुकान में रखा सारा सामान और मंडई जलकर राख हो गई। पीड़ित ने मंगलवार को जीयनपुर कोतवाली में आठ लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देकर पीड़ित संदीप पुत्र महेंद्र प्रताप ने बताया कि ओझौली पुल के पास मेरी बिरयानी और चाऊमीन की दुकान है। रविवार की रात में गांव में तिलक उत्सव के दौरान नाच का कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें ओझौली गांव के मुन्ना निषाद,बोदर जायसवाल,बिरेन्द्र जायसवाल,सोनू जायसवाल, सूरज जायसवाल,मोनू जायसवाल,शनि राजभर,विक्की लेड़ी निषाद शराब पीकर अश्लील हरकत करने लगे। हरकत करने से जब इन्हें रोका गया तो यह लोग धमकी देते हुए चले गए और ओझौली पुल के पास स्थित मेरी दुकान में आग लगा दी। जिससे हजारों का सामान जलकर राख हो गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment