नियम विरुद्ध वरासत करने के दोषी लेखपाल को एसडीएम ने किया निलंबित।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी उपजिलाधिकारी सगड़ी डॉक्टर अतुल गुप्ता ने बैजाबारी मंडल के लेखपाल पन्नालाल को नियम विरुद्ध वरासत करने के आरोप में सोमवार को निलंबित कर दिया। इस प्रकरण की जांच नायब तहसीलदार महाराजगंज को सौंपी गई।सगड़ी तहसील के बैजाबारी गांव में स्थित खाता संख्या 238 के गाटा संख्या 612 मि,103 हैक्टेयर भूमि पर पूर्व मे गांव के ही भूमाफियाओं द्वारा फर्जी तरीके से खतौनी में अपना नाम इंद्राज कर लिया गया था। इसकी जानकारी होने पर इंद्राज के खिलाफ शिकायत के आधार पर तत्कालीन उपजिलाधिकारी द्वारा प्रकरण की स्थलीय एवं अभिलेखीय जांच के उपरांत उक्त भूमि से भू माफियाओं का नाम निरस्त कर नवीन प्रति के खाते में दर्ज कराया गया। इसके बाद उक्त भूमि को आरआरसी केंद्र के निर्माण हेतु भूमि लेखपाल द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया गया।किंतु लेखपाल ने इसी भूमि के खाता संख्या 238 के गाटा संख्या 612 मि,103 हेक्टेयर भूमि को मनमाने एवं असंवैधानिक रूप से रामराजी पत्नी रामकुंवर एवं सूर्यभान व हरिकेश पुत्रगण रामकुंवर के नाम वरासत कर दी। एसडीएम डॉक्टर अतुल कुमार गुप्ता ने बताया कि मनमानी एवं असंवैधानिक रूप से वरासत करने के दोषी लेखपाल पन्नालाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। नायब तहसीलदार महाराजगंज को जांच सौंपी गई है।
No comments:
Post a Comment