प्रमुख के आवास पर कम्बल पाकर आदिवासियों व गरीबों के खिले चेहरे।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के मिश्रपुर लाटघाट एवं मोचीपुर ग्राम पंचायत के आदिवासियों और अन्य गरीबों को प्रमुख प्रतिनिधि भाजपा नेता मनीष कुमार मिश्रा के आवास पर गरीब असहाय को 200 कंबलों का वितरण शुक्रवार को दोपहर में किया गया। कंबल प्रकार गरीबों के चेहरे खिल उठे जहां कड़ाके की ठंड के दौरान कंबल के लिए जैसे ही सूचना मिली आदिवासियों गरीबों की कतारे लग गई। गरीब कम्बल पाने के लिए भाजपा नेता के आवास पर पहुंचकर कम्बल वितरण में शामिल हुए। जहाँ कुछ लोग ऐसे थे जो गरीब न होते हुए भी कम्बल पाने की कोशिश कर रहे थे उन्हें वापस भेज दिया गया।
इस दौरान लगभग 200 से अधिक लोगो को कम्बल का वितरण किया गया। कम्बल वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक वंदना सिंह ने कहा कि गरीबों की सेवा नारायण सेवा है। गरीबों की सेवा से बड़ा कोई धर्म नही है हम सभी को गरीबों को ठंड से बचाने के लिए कम्बलों का वितरण करना चाहिए जिससे गरीबों को ठंड से बचाया जा सकें।इस दौरान सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे,प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा उर्फ पिन्टू,अनिल मिश्रा प्रधान प्रतिनिधि,अंशू गुप्ता,संजय तिवारी,चंद्र शेखर सिंह, रामअवध मौर्य,अजेंद्र सिंह,रमाकांत चौहान,
विपिन राय आदि रहें।
No comments:
Post a Comment