ग्राम पंचायत टेकन गाढ़ा में भारत सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी।
लाभार्थियों को घरौंदी प्रमाण पत्र हुआ वितरित।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी विकास खण्ड़ अजमतगढ़ के अंतर्गत ग्राम सभा टेकन गाढ़ा में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य उद्देश्य गरीबों और पात्र व्यक्तियों को केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को उनके घर तक पहुंचाना और उसकी जानकारी देना है। उक्त बातें ग्राम पंचायत टेकन गाढ़ा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के मुख्य अतिथि दुर्ग विजय यादव सदस्य प्रदेश कार्यसमिति भाजपा ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा का भव्य आयोजन ग्राम प्रधान महेंद्र प्रताप की अध्यक्षता एवं खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़ कविता तिवारी व एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा के संचालन में सम्पन्न हुई। ग्राम पंचायत में भव्य आयोजन के लिए मुख्य अतिथि एवं खंड विकास अधिकारी ने ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिव प्रदीप कुमार उपाध्याय की सराहना करते हुए कहा कि बेहतर तरीके से कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आप लोग बधाई के पात्र हैं।कार्यक्रम में शामिल विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।ग्राम पंचायत में योजनाओं का लाभ उठा रहे ग्रामीणों को पीएम किसान सम्मान निधि,आवास,शौचालय,पेंशन योजना आदि उपभोक्ताओं को प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि एवं खण्ड विकास अधिकारी द्वारा वितरित किया गया।इस दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजन कार्यक्रम में शामिल विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों और भाजपा के नेताओं द्वारा विभिन्न योजनाओं की ग्रामीणो को जानकारी दी गई। इस मौके पर भाजपा नेता दिवाकर सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह पप्पू,प्रेम भूषण सिंह,दुर्गेश मिश्रा,प्रधान प्रतिनिधि राणाप्रताप पान्डेय,महेन्द्र पान्डेय,जटाशंकर पान्डेय, प्रहलाद पान्डेय,अनुभव यादव,मनोज पान्डेय,अजय श्रीवास्तव,दिनेश पान्डेय,रामजी पान्डेय,हरेंद्र राजभर, पुनीत पान्डेय सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment