Saturday, December 30, 2023

पात्र व्यक्तियों को मिला किसान सम्मान निधि और घरौंनी प्रमाण पत्र।

पात्र व्यक्तियों को मिला किसान सम्मान निधि और घरौंनी प्रमाण पत्र।

गांव के चौपाल में सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी।

ज्यादातर अधिकारी रहे अनुपस्थित रहने पर भाजपा नेता ने उठाया प्रश्न चिन्ह।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ ब्लॉक के तिवारी पट्टी गांव में शनिवार को भारत विकसित संकल्प यात्रा पहुंचने पर चौपाल लगाकर ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। नोडल अधिकारी ओम प्रकाश,भाजपा के नेता घनश्याम सिंह पटेल,अजमतगढ़ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा और संतोष सिंह टीपू ने संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं घरौनी प्रमाण पत्र भी वितरित किया। सरकार की प्रमुख योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुचाने एवं नागरिकों को विभिन्न लाभों और सुविधाओं के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से गांव में चौपाल लगाई गई। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड,शौचालय,अटल पेंशन योजना,मुक्त राशन, सामूहिक विवाह,श्रीअन्न योजना, सस्ती दावों,मुफ्त इलाज,हर घर जल नल सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी कराई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के घनश्याम पटेल ने अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि चौपाल प्रधान मंत्री की मंशा के विपरीत है।एडीओ पंचायत,स्वास्थ्य विभाग सहित जिम्मेदार विभागों का गायब होना ठीक नही। संचालन विजय पटेल ने किया। इस अवसर पर प्रधान रमेश,मनोज कुमार,हासिम खान, रामजन्म सिंह, तारकेश्वर ओझा,आकांछा,इनरू,कोदई आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment