तमंचा और चोरी के सामान के साथ चोर गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के लाटघाट चौकी प्रभारी जाफर खान ने चोर को तमंचा और चोरी के सामान के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को देर शाम लाटघाट रौनापार रोड़ नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। तलाशी के दौरान पुलिस को युवक के पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ।जीयनपुर कोतवाली के महादेवा गांव के सुरेश पुत्र सूबेदार ने तहरीर के माध्यम से बताया कि वह शादी, विवाह एवं अन्य कार्यक्रमों में लाइट सजावट इत्यादि का कार्य करता है। 9 दिसंबर 2023 को राजेश गुप्ता निवासी लाटघाट के यहां सजावट का सामान लगाया गया था। रात में मेरे यहां पूर्व में काम करने वाला गौतम पुत्र जयप्रकाश निवासी मोहम्मदपुर थाना जीयनपुर मेरा सजावट का सामान चोरी करके फरार हो गया। इस संबंध में चौकी इंचार्ज जाफर खान ने बताया कि सुरेश की तहरीर पर जांच की जा रही थी। इसी दौरान लाटघाट रौनापर रोड़ पर नहर पुलिया के पास गौतम पुत्र जयप्रकाश निवासी मोहम्मदपुर थाना जीयनपुर संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता नजर आया। संदिग्ध हरकत देखकर उसे पकड़ लिया गया ।तलाशी में उसके पास से एक अदद तमंचा और कारतूस बरामद हुआ तथा उसके पास से चोरी कियें गए बिजली के सामान भी बरामद हुए।
No comments:
Post a Comment