सगड़ी तहसील में मिलेगी शहरों जैसी ई-स्टांप की सुविधा।
संत रामप्रवेश सिंह ने ई-स्टैम्पिग डिजिटल आँनलाइन केन्द्र का किया उद्घाटन।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील मुख्यालय पर ई-स्टैम्प आँनलाइन दुकान का संत रामप्रवेश सिंह ने किया उद्घाटन। सगड़ी तहसील में स्थित ज्ञान बहादुर सिंह द्वारा संचालित ऑनलाइन स्टैम्प, ई-स्टैम्पिग, नोट्री ,बयान हल्फी,बैंक से सम्बंधित सभी कार्य के लिए डिजिटल ऑनलाइन का उद्घाटन संत रामप्रवेश सिंह के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर तहसील के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। उद्घाटन अवसर पर बोलते हुए कथाकार संत रामप्रवेश सिंह ने कहा कि अबतक डिजिटल ई-स्टैम्पिग आॅनलाइन की सुविधा शहरों तक ही सीमित थी। ज्ञान बहादुर सिंह द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की व्यवस्था कर के सराहनीय कार्य किया है। ऑनलाइन ई-स्टैम्पिग के उद्घाटन के अवसर पर आनंद सिंह,कलपु सिंह, रामअवध शाही, पवन,रणविजय सिंह,श्यामलाल आदि लोग उपस्थित रहे।विधिवत पूजन अर्चन के बाद डिजिटल ऑनलाइन ई-स्टैम्प का शुभारंभ किया गया।
No comments:
Post a Comment