गैंगस्टर का अभियुक्त कई आपराधिक मामलों में वांछित गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के अंजान शहीद गांव निवासी गैंगस्टर में अभियुक्त कई आपराधिक मामलों में वांछित अभियुक्त को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जीयनपुर विवेक कुमार पाण्डेय को क्षेत्र भ्रमण और थाने के अभिलेखों के अवलोकन व परिशीलन से ज्ञात हुआ कि गैंग लीडर अशरफ खान पुत्र एकलाख निवासी अंजान शहीद थाना जीयनपुर अपने सह अभियुक्त अहमर उर्फ मोहम्मद असफर पुत्र मोहम्मद अकरम निवासी अंजान शहीद जीयनपुर के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह कायम कर रहा है जो जिला स्तर पर सक्रिय है। प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर के लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 778/2023 धारा 3(1)यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट बनाम अशरफ पुत्र एकलाख निवासी अंजान शहीद थाना जीयनपुर,अहमर उर्फ मोहम्मद असफर पुत्र मोहम्मद अकरम निवासी अंजान शहीद थाना जीयनपुर पंजीकृत किया गया। जिसकी प्रारम्भिक विवेचना उपनिरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा की जा रही थीं। कोतवाली प्रभारी विवेक पान्डेय मय हमराहीगण द्वारा मु0अ0स0 778/2023 धारा 3(1)यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त अशरफ पुत्र एकलाख निवासी अंजान शहीद थाना जीयनपुर को चुनहवा तिराहा शंकर मंदिर के पास से समय 9:15 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त का चालान न्यायालय भेज दिया गया।
No comments:
Post a Comment