महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को किया गिरफ्तार। वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि विपक्षी मुकेश राजभर पुत्र जित्तू राजभर ग्राम भुवना बुजुर्ग थाना जीयनपुर द्वारा मेरे साथ छेड़खानी करते हुये मेरे साथ दुष्कर्म किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 774/2023 धारा 376 भादवि0 बनाम मुकेश राजभर पुत्र जित्तू राजभर ग्राम भुवना बुजुर्ग थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ पंजीकृत कर विवेचना थानाध्यक्ष विवेक कुमार पाण्डेय द्वारा सम्पादित की जा रही है।
गिरफ्तारी का विवरण आज बुधवार को उपनिरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त मुकेश राजभर पुत्र जित्तू राजभर ग्राम भुवना बुजुर्ग थाना जीयनपुर को अमुवारी पेट्रोल पम्प से समय करीब 10:30 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।
No comments:
Post a Comment