विशिष्ट प्रयोजन हेतु आरक्षित भूमि पर पानी की टंकी लगाने का विरोध,ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।
एसडीएम ने लिया ज्ञापन,जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के नूरुद्दीनपुर गांव में विशिष्ट प्रयोजन हेतु आरक्षित भूमि पर पानी टंकी लगाए जाने के विरोध में बुधवार को सगड़ी तहसील में सैकड़ो ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और उपजिलाधिकारी अतुल गुप्ता को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की। उपजिलाधिकारी ने ज्ञापन लेते हुए जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। नूरुद्दीनपुर गांव में गाटा संख्या 146 रकबा .o90 हेक्टर ग्रामीणों के विशिष्ट प्रयोजन हेतु चकबंदी द्वारा आरक्षित की गई है। इस भूमि पर गांव के लोग तमाम सामाजिक कृत्य संपादित करते हैं। विभाग द्वारा बिना ग्रामीणों की राय जाने पानी की टंकी बनाने का प्रस्ताव कर दिया है। जिससें गांव वालों को काफी नाराजगी है। ग्रामीण संजय कुमार, बृजेश कुमार और प्रधान मान बहादुर सिंह ने बताया की ग्राम सभा में कई अन्य जगहों पर भूमि खाली है। लेकिन किसी की राय लिए बिना पानी की टंकी लगाई जा रही है। पून: सर्वे करके उपयुक्त स्थान पर टंकी लाया गया जाना जनहित में आवश्यक है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी सगड़ी ड्रा अतुल गुप्ता ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत प्राप्त हुई है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सरवन कुमार,संजय कुमार,बृजभान कुमार,शेखर,प्रदीप कुमार,हरीलाल,मनिता,रामदुलारे सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment