Friday, December 29, 2023

स्वागत समारोह में उठी अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग।

स्वागत समारोह में उठी अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग।

राष्ट्रीय अध्यक्ष गगन यादव का जोरदार किया गया स्वागत ‌।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अंजान शहीद नत्थूपुर स्थित शहीद पार्क में शुक्रवार को प्रवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष इंडियन रिफामर्स गगन यादव का जोरदार स्वागत किया गया। अहीर रेजिमेंट बनाने पर जोर दिया गया। नत्थूपुर
अंजान शहीद स्थित शहीद पार्क में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कारगिल शहीद रामसमुझ यादव के भाई प्रमोद यादव ने कहा चाहे चीन की लड़ाई हो चाहे पाकिस्तान की लड़ाई हो सबसे अधिक अहीर जाति के लोगों ने अपने प्राणों को न्योछावरकर इस देश की रक्षा की है इस दौरान उन्होंने अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग की।
गगन यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष इंडियन रिफॉमर्स ने कहा में आए दिन क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को एकजुट करने का प्रयास कर रहा हूं आज देश की सेवा में सबसे ज्यादा अहीर बिरादरी के लोगों ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का वलिदान दिया है जब अन्य रेजीमेंट बन सकता है तो अहीर रेजिमेंट क्यों नहीं बन सकता। अब अहीर रेजीमेंट बनाने की जरूरत है जब तक अहीर रेजिमेंट नहीं बनता तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक विजय शंकर यादव उर्फ भुवर यादव,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हरिशंकर यादव,प्रमोद यादव,कैलाश यादव,राधेश्याम यादव, रामदरस यादव,अनुराग राय,दीपक सिंह,बबलू यादव,
लालू जायसवाल,रवि यादव सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment