Friday, December 29, 2023

जमीन मकान बचाओ समिति का तहसील मुख्यालय पर धरना।

जमीन मकान बचाओ समिति का तहसील मुख्यालय पर धरना।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील परिसर में जमीन मकान बचाओ संयुक्त मोर्चा खिरीयाबाग द्वारा शुक्रवार को विभिन्न मांगों को लेकर सगड़ी तहसील में धरना दिया गया।धरना सभा के बाद उपजिलाधिकारी अतुल गुप्ता को मांग पत्र सौंप कर आजमगढ़ एयरपोर्ट के विस्तारीकरण परियोजना के निरस्तीकरण का लिखित शासनादेश उपलब्ध कराने की मांग की गई। धरना सभा को संबोधित करते हुए रामनयन यादव,हरिराम और प्रेम नारायण ने कहा कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण परियोजना से नौ गांव के 4000  मकान ध्वस्त होगे और 40000 जनसंख्या बेघर हो जाएगी। घर उजाड़े जाने के बाद यह 40000 लोग खानाबदोश की जिंदगी जीने को विवश हो जाएंगे। इस परियोजना से 670 एकड़ बहुफसली भूमि अधिग्रहित हो जाएगी। इससे बहुत से जलाशय, हजारों की संख्या में हरे वृक्ष तथा जीव जंतु नष्ट हो जाएंगे। यह घनी आबादी वाला क्षेत्र है। इसलिए हम लोग इसके विरुद्ध शांतिपूर्ण तरीके से लगभग एक वर्ष से धरना दे रहे हैं। सरकार का दायित्व होता है कि वह नागरिकों के आर्थिक, सामाजिक उत्थान की दिशा में काम करें ना कि समाज को बर्बाद के लिए परियोजनाएं लागू करें।
उपजिलाधिकारी को पत्रक देकर संयुक्त मोर्चा के लोगों ने लिखित रूप से विस्तारीकरण की योजना को निरस्त करने का शासनादेश मांगा और धरने के दौरान हुई 68 लोगों की मृत्यु के प्रतिकार के रूप में उनके परिवार को आर्थिक सहायता एवं परिवार एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग की। इस अवसर पर तूफानी राम, नंदलाल प्रजापति,रामशब्द निषाद,रामहित जायसवाल, हरिराम की अगुवाई में सैकड़ो किसान धरने पर बैठे रहे।

No comments:

Post a Comment