Saturday, December 2, 2023

देशी, विदेशी शराब की दुकानों पर चला सघन चेकिंग अभियान।

देशी, विदेशी शराब की दुकानों पर चला सघन चेकिंग अभियान।

उपजिलाधिकारी सगड़ी ने कई शराब की दुकानों को किया चेक।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर,अजमतगढ़ और
मालटारी कस्बा में शराब की दुकानों पर चला सघन चेकिंग अभियान दुकान के आसपास साफ-सफाई व रेट सूची चस्पा करने के निर्देश। उपजिलाधिकारी सगड़ी अतुल कुमार गुप्ता ने जीयनपुर,अजमतगढ़ और मालटारी में स्थित अंग्रेजी, बीयर,देसी व अजमतगढ़ में स्थित अंग्रेजी और देसी की दुकान की सघन तलाशी ली। इस दौरान दुकान पर रजिस्टर का निरीक्षण किया। देसी व विदेशी शराब की स्टाक का मिलान किया गया। वही देशी व अग्रेजी शराब की सीसी पर लगें qr-code की चेकिंग की गई। इसके साथ ही रेट सूची के अनुरूप ग्राहकों से पूछताछ किया गया। वही उपजिलाधिकारी सगड़ी ने सभी दुकानों पर नियमित सीसी कैमरे की निगरानी व दुकान के आस पास साफ सफाई रखने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान जीयनपुर बाजार में भीड़ जुट गई वही लोगों में निरीक्षण को लेकर उत्सुकता बनी रही।

No comments:

Post a Comment