Sunday, December 17, 2023

एमएससी की छात्रा से तीन युवकों ने की अश्लील हरकत मुकदमा दर्ज।

एमएससी की छात्रा से तीन युवकों ने की अश्लील हरकत मुकदमा दर्ज।

छात्रवृत्ति का फॉर्म जमा करने जा रही छात्रा से छेड़छाड़,तीन लोगों पर मुकदमा दर्जकर,जाचं में जुटी पुलिस।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के अंतर्गत स्थित विकयाल विक्रमा स्नातक महाविद्यालय हरैया में शनिवार को छात्रवृत्ति का फॉर्म जमा करने जा रही एमएससी की छात्रा से तीन युवकों ने अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ की। बचाव करने आए लोगों को युवकों ने मारा पीटा और धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।जीयनपुर कोतवाली के ग्राम ताड़ी विजयापार थाना बिलरियागंज की छात्रा विकायल विक्रमा स्नातक महाविद्यालय हरैया में एमएससी में पढ़ती है। शनिवार को वह अपना छात्रवृत्ति का फॉर्म जमा करने जा रही थी। हरैया कॉलोनी के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उसे जबरदस्ती रोक लिया और अश्लील हरकत करते हुए छेड़खानी करने लगे। उसके शोर मचाने पर आसपास के कई लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ इकट्ठा देख तीनों युवक असलहा लहराते हुए धमकी देकर फरार हो गए। छात्रा की तहरीर पर जीयनपुर थाने में सचिन यादव निवासी हरैया बाईपार,अभिषेक मिश्रा निवासी करैला और अश्विनी यादव निवासी हरैया बाईपार थाना जीयनपुर के खिलाफ छेड़छाड़ एससी,एसटी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विवेक पान्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment