Saturday, December 2, 2023

संपूर्ण समाधान दिवस पर अधिवक्ता नहीं उठाएंगे अपने वादकारियों की समस्या।

संपूर्ण समाधान दिवस पर अधिवक्ता नहीं उठाएंगे अपने वादकारियों की समस्या।

व्यवस्था के मुताबिक खुद फरियादियों को बतानी होगी अपनी समस्या।

सगड़ी में संपूर्ण समाधान दिवस पर 175 प्रार्थना पत्र पड़े मौके पर एक का निस्तारण।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर कई अधिवक्ताओं ने अपने अपने वादकारियों की समस्या को खुद रखी। जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम ने कहा कि व्यवस्था के अनुसार फरियादी को खुद अपनी बात समाधान दिवस पर कहना होगा। अधिवक्ता न्यायालयों में ही अपने वादकारियों की समस्या निपटाएं। समाधान दिवस पर कुल 175 शिकायत प्राप्त हुए। जिनमें से मात्र एक का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष संबंधित विभागों को निस्तारित करने के लिए सौंप दिया गया। शनिवार को तहसील दिवस पर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज के समक्ष सगड़ी के अधिवक्ता सूर्यभान,आर एन यादव और संतोष कुमार ने अपने फरियादियों की समस्याओं के समाधान के बारे में प्रश्न उठाया तो डीएम ने कहा संपूर्ण समाधान दिवस पर जनता स्वयं अपने मामले बताएगी इसको लेकर अधिवक्ता संतोष कुमार से हल्की नोक झोंक हुई। जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस पर आई शिकायतों को त्वरित गति से निस्तारित करने का निर्देश दिया। सह जिला विद्यालय निरीक्षक को तलब करते हुए डीएम ने कहा कि सगड़ी तहसील में दो विद्यालयों का भवन बनकर तैयार है। जांच के लिए टास्क फोर्स गठित की गई थी। उसकी रिपोर्ट अब तक क्यों नहीं विभाग को सौंपी गई। संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 175 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए।जिसमें सबसे ज्यादा राजस्व विभाग के 144, विकास विभाग छह, शिक्षा विभाग का एक, पुलिस विभाग 19 और अन्य विभागों के छह मामले दर्ज हुए। जिसमें से मौके पर मात्र एक का ही निस्तारण किया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को निस्तारित करने के लिए सौंप दिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य,मुख्य विकास अधिकारी,जिला गन्ना अधिकारी,समाज कल्याण अधिकारी, उपजिलाधिकारी सगड़ी अतुल गुप्ता,पुलिस क्षेत्राधिकारी महेंद्र नाथ शुक्ला व अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment