दो ग्राम पंचायतों में भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के माध्यम से सरकार के योजनाओं की जानकारी दी गई।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी विकास खंड अजमतगढ़ के ग्राम पंचायत तरौका प्रथम चरण एवं द्वितीय चरण ग्राम पंचायत डिघवनिया काजी में भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं जनकल्याण योजना के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करना तथा सभी सरकारी योजनाओं को हर घर ले जाना विकसित भारत संकल्प यात्रा में विद्यालय के बच्चों द्वारा शुभ स्वागतम गीत द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा व नोडल अधिकारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा संयुक्त रूप से लाभार्थियों को किसान सम्मान निधि प्रधानमंत्री आवास आयुष्मान कार्ड प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम अंत में हमारा संकल्प भारत विकसित की प्रतिज्ञा शपथ सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा द्वारा ग्रामीणों को दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन विजय पटेल भाजपा मंडल अध्यक्ष अजमतगढ़ ने किया। इस अवसर पर उपस्थित तारकेश्वर ओझा भाजपा नेता,सप्लाई स्पेक्टर अनूप शाही,सचिव रामकेश सिंह,अमरदीप शर्मा,सुरेंद्र प्रसाद, प्रधान सूरज कुमार,प्रधान इंद्रदेव यादव एवं समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहें।
No comments:
Post a Comment