नई तकनीकी से किसानों के खेतो में किया जा रहा नैनो यूरिया और खर पतवार दवा का छिड़काव::मनीष मिश्रा
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के मिश्रपुर गांव में बुधवार को भारत संकल्प यात्रा के दौरान किसानो और ग्रामीणों को जानकारी देते हुए भाजपा नेता मनीष मिश्रा पिंटू ने कहा कि किसानों को सरकार द्वारा नित नई तकनीक के प्रयोग के लिए आए दिन गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है। जिससे किसानों को काफी लाभ मिलने की संभावना है और नई तकनीक के प्रयोग से किसानों के खेतों में पैदावार दोगुनी होने के भी असार अब बढ़ने लगे हैं। जहां किसानों द्वारा नई तकनीक का प्रयोग करके गांव में लोगों को नई तकनीक के बारे में नई-नई जानकारियां दी जा रही हैं और फसलों के लिए नई तकनीक के प्रयोग करने के भी सुझाव दिए जा रहे हैं। इसके लिए ब्लॉक के कर्मचारियों को लगाया गया है जिससे कि लोगों को सरकार द्वारा हुमैया कराई जा रही तकनीक के बारे में जानकारी उपलब्ध हो सके।
वहीं उन्होंने कहा कि अब ड्रोन के द्वारा नैनो यूरिया एवं कीटनाशक दवाओं का छिड़काव खेतों में किया जा रहा है जिससे कम समय में कम लागत में फसले अधिक पैदा की जा सकती हैं। आने वाले समय में भारत एक बेहतर अर्थव्यवस्था वाला देश होगा और विकसित भारत के नाम से जाना जाएगा। वही भाजपा नेता संतोष सिंह टीपू ने भी किसानों को नई तकनीक अपनाने और रोजगार के अवसर तलाशने के लिए सुझाव दिए हैं। इस दौरान लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। मौके पर एडियो पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा,अनिल मिश्रा प्रधान प्रतिनिधि,अमरदीप शर्मा,ग्राम विकास अधिकारी अमरजीत,ग्राम विकास अधिकारी सुरेंद्र प्रसाद,ग्राम विकास अधिकारी प्रदीप कुमार उपाध्याय,ग्राम विकास अधिकारी अभिषेक प्रभाकर आदि मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment