जीयनपुर पुलिस ने प्रतिबंधित मांस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आज़मगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने एक अभियुक्त को प्रतिबंधित मांस के साथ किया गिरफ्तार।मंगलवार को एसआई रविंद्र प्रताप यादव ने अपने हमराहीयों के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे कि इसी दौरान एक व्यक्ति द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति अशरफपुर जाने वाले रास्ते पर स्थित अंडा फैक्ट्री के पीछे केशवपुर जंगल में प्रतिबंधित मांस बेच रहा है। उक्त व्यक्ति की सूचना पर तत्काल एसआई रविंद्र प्रताप यादव अपने हमराहियों के साथ उक्त स्थान पर पहुंचे। जहां मौके से अजीम पुत्र नूरुल हसन निवासी अशरफपुर कोतवाली जीयनपुर को गिरफ्तार कर लिया। वही उसके कब्जे से 15 किलो प्रतिबंधित मांस,एक तराजू दो बाट,एक चापड,एक चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस थाने लेकर आई। जीयनपुर पुलिस ने गौवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्जकर गिरफ्तार अभियुक्त का न्यायालय चालान कर दिया।
No comments:
Post a Comment