न्यायालय के आदेश पर अश्लील फोटो वायरल करने वाले युवक पर मुकदमा दर्ज।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी न्यायालय के आदेश पर जीयनपुर कोतवाली में देवापार निवासी अरमान उर्फ मोनू के खिलाफ एक महिला का अश्लील फोटो वायरल करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।जीयनपुर कोतवाली के नत्थूपुर गांव की रहने वाली महिला ने न्यायालय में वाद दाखिल कर कहा कि जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के देवापार निवासी अरमान उर्फ मोनू पुत्र एकलाख उर्फ लक्खू ने मेरा अश्लील फोटो भोजपुरी गाने पर लगाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करता रहता है और कहता है कि अगर मेरे साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाएगी तो इसी तरह से सोशल मीडिया पर तुम्हारी फोटो डालता रहूंगा। इस संबंध में मैंने कोतवाली जीयनपुर में 11 अक्टूबर 2023 को शिकायत की परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। विवश होकर मैंने 156/ 3 के तहत न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने इस बाबत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। न्यायालय के आदेश और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुक्रवार को आरोपित के खिलाफ अश्लील वीडियो वायरल करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। मुकदमा दर्जकर पुलिस आरोपित युवक की तलाश में जुटी हुई है।
No comments:
Post a Comment