एसडीएम सगड़ी को रघुनंदन समिति के लोगो ने बेहतर प्रशासनिक कार्य पर किया सम्मानित।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी उपजिलाधिकारी सगड़ी डॉक्टर अतुल कुमार गुप्ता को रघुनंदन सेवा समिति जीयनपुर के व्यापारियों द्वारा श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के दौरान बेहतरीन प्रशासनिक कार्य करने के लिए और नगरों गावों पर विशेष ध्यान देने आदि सहित मंगलवार को भभ्य शोभायात्रा निकाले जाने के दौरान जिस तरह से प्रशासन द्वारा यात्रा को निर्विवाद रूप से सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया गया। इससे बाजार वासी एवं व्यापारियों में काफी हर्ष व्याप्त है।जिसको लेकर बुधवार को समिति के सदस्यों द्वारा उप जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर उन्हें अंग वस्त्रम एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।इस दौरान एसडीएम सगड़ी अतुल गुप्ता ने कहा कि हमारा काम बेहतर प्रशासनिक सुविधा उपलब्ध कराना है जिससे निर्विवाद रूप से सभी कार्यक्रम संपन्न हो और लोगों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। वहीं समिति के सदस्य शेषबिंद बरनवाल ने कहा कि प्रशासनिक सेवा में रहते हुए डॉक्टर अतुल कुमार गुप्ता जिस तरह से जीयनपुर नगर क्षेत्र और गांव में जनता से जुड़कर प्रशासनिक कार्य करते हुए बेहतरीन कार्य कर रहे हैं उसे ऐसे प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान तो होना ही चाहिए।इस दौरान संतोष चौरसिया,जीत बहादुर लाल श्रीवास्तव,मनोज श्रीवास्तव,आशुतोष जायसवाल, विपिन जायसवाल,डॉक्टर गौरव,सोनू सेठ,राजेश सेठ,टिल्लू अग्रवाल,मुकेश जायसवाल,अजय चौरसिया, शिबू जायसवाल आदि रहे।
No comments:
Post a Comment