पहले किया बैनामा फिर लिखा हिब्बानामा सात पर दर्ज हुआ मुकदमा।
लेखपाल कानूगो गवाह सहित फर्जी हिब्बनामा करने पर सात पर दर्ज हुआ मुकदमा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में जमीन बैनामा के बाद उक्त भूमि का फर्जी हिब्बानामा पर जीयनपुर पुलिस ने सात पर दर्ज किया मुकदमा लेखपाल कानूनगो गवाह सहित फर्जी हिब्बानामा करने पर सात पर दर्ज हुआ मुकदमा जांच में जुटी पुलिस। मुहम्मदपुर निवासी रिजवान पुत्र हुसैन ने आजमगढ़ आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर गाटा संख्या 412 क्षेत्रफल.660 हैक्टेयर पर जहीर पुत्र हुसैन के द्वारा पूर्व में बैनामा किया गया। पर वही बाद में आयशा को गलत तरीके से फर्जी हिब्बानामा करने का आरोप लगाया गया आयुक्त की जांच के निर्देश पर एसडीएम सगड़ी डॉक्टर अतुल गुप्ता के द्वारा जांच कराई गई उक्त प्रकरण में जहीर पुत्र हुसैन के द्वारा प्रथम पक्ष रिजवान पुत्र हुसैन को बैनामा के बाद उसी के द्वारा उक्त गाटा संख्या को आयशा को कूटरचित तरीके से हिब्बानामा करने जांच में सही पाई गई जिसकी रिपोर्ट आयुक्त को प्रेषित करते हुए आवेदक रिजवान को तहरीर देने का निर्देश एसडीएम ने दिये रिजवान की तहरीर पर जीयनपुर कोतवाल विवेक पांडेय ने संतराज राजस्व निरीक्षक व निवर्तमान लेखपाल सहित जहीर, आयशा,रोकेया,सुल्ताना शाहीन के साथ एक अज्ञात गवाह पर धारा 420,467,468, 471 व 120 बी के तहत मुकदमा दर्जकर जीयनपुर पुलिस जांच में जुट गई है।
No comments:
Post a Comment