दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपित दो सगे भाई गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित दो सगे भाइयों को गुरुवार को उनके घर से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की एक दलित महिला ने 6 जनवरी 2024 को तहरीर के माध्यम से बताया कि गोविंद सिंह और अरविंद सिंह पुत्र सूर्यभान सिंह निवासी ग्राम बारा थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ मेरी 16 वर्षीय पुत्री को घर ले गए और गलत संबंध स्थापित किया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ दुष्कर्म करने सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही थी। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों को बारा थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ से गिरफ्तार कर लिया और चालान कर दिया।
No comments:
Post a Comment