विद्युत विभाग के हड़ताल के चलते 50 से अधिक गांव की विद्युत आपूर्ति ठप।
दो विद्युत सब स्टेशन जीयनपुर और बेरमा की विद्युत व्यवस्था चरमराई।
जीयनपुर विद्युत सब स्टेशन पर पुलिस बल तैनात कियें गए।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर विद्युत उपकेंद्र और बेरमा विद्युत उपकेंद की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है जिसके चलते विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है ।
रविवार की रात 12:30 बजे से विद्युत आपूर्ति ठप चल रही है। जिसके चलते 50 से अधिक गांव में अंधेरा फैला हुआ है। छोटे-मोटे उद्योग धंधे ठप हो गए हैं। विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है।
विद्युत आपूर्ति ठप होने से नगर पंचायत जीयनपुर और नगर पंचायत अजमतगढ़ में पानी की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है। जिसके चलते लोगों को काफी दुश्वारियां हो रही है। नगर पंचायत जीयनपुर, तहसील सगड़ी, बासूपार बनकट, समुद्रपुर, ढोलीपुर, खालिसपुर, गोडारी, कसड़ा, अल्लीपुर,मानिकपुर ,नगर पंचायत अजमतगढ़, छपरा सुल्तानपुर, इमिलिया, नरहन खास, भरौली, कंजरा दिलशादपुर, मनिकाडीह, गोडइत पट्टी, कसड़ा सहित 50 से अधिक गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। जिसके चलते पूरे क्षेत्र में अंधेरा फैला हुआ है। आटा चक्की से लेकर छोटे-मोटे उद्योग धंधे ठप हो गए हैं क्षेत्र वासियों ने उच्च अधिकारियों का ध्यान इस तरफ आकृष्ट कराते हुए तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। एसडीओ अखिलेश और अन्य अधिकारियों का मोबाइल स्विच ऑफ चल रहा है । विद्युत सब स्टेशन पर तोड़फोड़ ना हो और शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस बल तैनात किए गए है । वहीं विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है लेकिन सारी वैकल्पिक व्यवस्था धरी की धरी रह गई है।
No comments:
Post a Comment