Friday, October 23, 2020

मिशन शक्ति" महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन प्रधानाचार्य चंदा सिंह ने किया।

मिशन शक्ति" महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन प्रधानाचार्य चंदा सिंह ने किया।

कहा डरें नहीं घबरायें नहीं हम है आपके साथ: सीओ सगड़ी

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना परिसर में “मिशन शक्ति” के तहत महिला हेल्प डेस्क का निर्माण हुआ। शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे के करीब इस महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रुप में जीजी आईसी इंटर कॉलेज अजमतगढ़ की प्रधानाचार्य चंदा सिंह एवं सीओ सगड़ी अजय कुमार यादव के द्वारा शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जीयनपुर प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी सहित क्षेत्र की मानिंद महिलाओं सहित स्थानीय छात्राये भी शामिल हुई। बताते चले कि प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान के तहत बनाए गए इस हेल्प डेस्क में आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी और महिलाओं से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करेंगी।
सीओ सगड़ी अजय कुमार यादव ने कहा कि स्कूल में रोजाना सुबह प्रार्थना के समय बच्चों को महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों और 112, 1098 ,181, 1076, 102,108,1090, जैसी हेल्पलाइन के बारे में बताएं। मिशन शक्ति अभियान सरकार ने शुरू जरूर किया है। लेकिन आगे इसे समाज के लोगों को चलाना है। महिला सुरक्षा जन-जन की जिम्मेदारी होनी चाहिए। वही इस मिशन शक्ति अभियान से जुड़ने वाले सभी लोग बधाई के पात्र हैं।इस दौरान नगर अध्यक्ष हरिशंकर यादव,अधिशासी अधिकारी अखिलेश यादव,सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह, ज्ञानेंद्र मिश्रा, मनीष चौरसिया,सैयद नेहाल मेहंदी, सुनील सोनी, पप्पू पाठक सहित चौकी इंचार्ज अजमतगढ़ राजकुमार तिवारी,एसआई अमरनाथ यादव,एसआई उमेश कुमार, एसआई मुन्ना लाल, पूजा यादव, गरिमा सिंह, शिवांगी आदि  रहे।

No comments:

Post a Comment