जीयनपुर बाजार के श्री दुर्गा पूजा पंडाल में हुआ भव्य सजावट सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किये दर्शन।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी नगर पंचायत जीयनपुर के बाजार में स्थित श्री दुर्गा पूजा समिति में हुआ भव्य सजावट दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मंगल जायसवाल एवं संरक्षक हिमांशु जायसवाल के सहयोग से हुआ नवरात्रि के पावन अवसर पर यह मनमोहक सजावट नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है। आपको बताते चलें कि कोरोना महामारी के मद्देनजर इस बार मां दुर्गा कि प्रत्येक वर्ष स्थापित होने वाली मूर्ति की स्थापना नहीं होने वाली थी। किसी तरह से नगर पंचायत के हसनपट्टी बाजार मोहल्ला में स्थित मंगल जायसवाल के मकान में श्री दुर्गा पूजा समिति की मूर्ति की स्थापना की गई। जीयनपुर के श्री दुर्गा पूजा पंडाल समेत मुख्य गेट को रंग बिरंगे लाईट एवं झालरों से सजाया गया था। उस सजावट का जिम्मा जयहिंद मद्धेशिया को दिया गया था। वही दुर्गा पूजा का दर्शन करने के लिए जो भी भक्त आते थे उन लोगों को समिति के द्वारा प्रसाद और जलपान कराने की व्यवस्था कि गई थी तो वहीं दूसरी तरफ पूजा समिति के लोगों के द्वारा कोरोनावायरस (कोविड- 19) और मिशन शक्ति का बैनर भी लगाया गया था और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रसाद वितरण किया जा रहा था। इस दौरान राकेश जायसवाल, नीतू जायसवाल, निखिल जायसवाल, आदित्य जायसवाल, राहुल जायसवाल, मनोज जायसवाल, संजय जायसवाल, काजल जायसवाल, राज जायसवाल के द्वारा दुर्गा पूजा को सफल बनाने के लिए अपना योगदान दिया।
No comments:
Post a Comment