विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।
भाई ने लगाया ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के बघावर लाटघाट में गुरुवार की सुबह में 35 वर्षीय विवाहिता की गला घुटने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती के भाई नागिंदर ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया। जबकि ससुराल वालों ने युवती द्वारा आत्महत्या करने की बात कही है। पुलिस ने विवाहिता के पति और उसके ससुर को पूछताछ के लिए थाने में बैठाया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बघावर लाटघाट निवासी जय हिंद पुत्र खूबलाल की शादी संगीता पुत्री श्याम देव निवासी पांडे चौक अवतीगोरी थाना कंधरापुर के साथ 10 वर्ष पहले हुई थी। संगीता के पास चार लड़के हैं। गुरुवार की सुबह में संगीता की संदिग्ध परिस्थितियों में गला घुटने से मौत हो गई। सुबह को गांव के लोग संगीता के अंतिम संस्कार के लिए तैयारी कर रहे थे। इसी बीच किसी ने उसके मायके खबर दे दी। खबर मिलते ही मायके वाले बघावर गांव आ धमके और पुलिस को सूचना दिया की जय हिंद ने मेरी बहन की गला घोट कर हत्या कर दी है। चोरी से उसका दाह संस्कार करना चाहतें है। सूचना पर थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर थाने ले आए और अन्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। नवल किशोर सिंह ने बताया कि पूछताछ के लिए संगीता के पति जयहिंद और उसके पिता को थाने पर बैठाया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment